गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुग्राम के व्यस्त इलाकों में दो भीषण सड़क हादसे सामने आए हैं, जिनमें कार चालकों की गफलत और तेज रफ्तार ने तीन लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव चौक पर आई-10 ने लोडर ऑटो को मारी टक्करपहला हादसा राजीव चौक के पास कोर्ट पार्किंग की सर्विस रोड पर हुआ। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले सब्जी विक्रेता भीम पांच अप्रैल की सुबह किराए का सीएनजी लोडर ऑटो लेकर खांडसा मंडी से दिल्ली के रजोकरी सब्जी बेचने गए थे। वापस लौटते समय, कोर्ट पार्किंग से अचानक निकली एक सिल्वर रंग की आई-10 ग्रांड कार ने उनके ऑटो को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भीम और ऑटो चा...