औरंगाबाद, मार्च 19 -- जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पहली घटना शहर के दानी बिगहा स्थित पार्क के समीप हुई, जहां दोपहर में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गई, जिससे उस पर सवार दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के हवसपुर निवासी माही सिंह और घोरहा निवासी सुरंजना कुमारी के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं और क्लास के बाद घर लौटने के लिए ई-रिक्शा से जा रही थीं। इसी दौरान चालक की तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर वाहन पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना जसोईया मोड़ के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन के चकमा देने से एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर स...