लखीमपुरखीरी, जून 22 -- सोमवार को कस्ता क्षेत्र में दो सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए‌। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मितौली व बेहजम सीएचसी भेजा। दो गंभीर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मितौली थाना के ‌कस्ता चौकी क्षेत्र में सोमवार को दो सड़क हादसे हुए। सुबह 7 बजे के करीब लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर एक ट्रक व डीसीएम की टक्कर हो गई। जबर्दस्त टक्कर में डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में फरुखाबाद जिले के रहने वाले डीसीएम के चालक अमित कुमार व क्लीनर इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कस्ता चौकी के सिपाही अनुज व विशाल ने घायलों को एंबुलेंस से बेहजम सीएचसी भेजा। यह भी पढ़ें- लखीमपुर-मैगलगंज रोड पर ट्रक और डीसीएम में भिड़ंत, दो घायल जहां से डाक्टरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्...