फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। सोमवार देर रात धाता और मलवां थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा गांव के पास एक बाइक से तीन युवक चित्रकूट की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय अनुज सिंह पुत्र राम सुमेर निवासी मटिहा थाना असोथर और 22 वर्षीय जय सिंह निवासी जयचंद्रपुर थाना थरियाव की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र जुगराज गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी धाता में भर्ती कराया गया है। वहीं कानपुर- प्रयागराज हाइवे पर मलवां थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के सामने कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महफूज आलम और स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.