सहरसा, मई 8 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो अलग- अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। एक घटना तुलसियाही के समीप दो बाइक की टक्कर से जुड़ी है, जबकि दूसरी घटना सहरसा- सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मुक्तार मंदिर ओवरब्रिज पर हुई, जहां एक मवेशी लदी ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पहली घटना में तुलसियाही के निकट गुरुवार की सुबह दो बाइक की आमने- सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जख्मी लोगों में कमलेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि कमलेश कुमार सुपौल एडीएम के बॉडीगार्ड थे। वह अपनी पत्नी साधना के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इला...