गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो भीषण सड़क हादसे हुए हैं। इन हादसों में एक को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांचगांव चौक पर बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत पांचगांव चौक पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले श्याम बाबू जिला रेवाड़ी में मजदूरी करते थे। 21 मई को सुबह करीब 11 बजे वे अपने गांव जाने के लिए पांचगांव चौक पर खडखडी जाने वाले कट पर खड़े थे। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाते ह...