गिरडीह, जून 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना गुरुवार रात बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर चपुआडीह हाई स्कूल के पास घटी है। जबकि दूसरी शुक्रवार दोपहर महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर मधवाडीह के पास घटी। दोनों मामलों में घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनों सड़क दुर्घटनाओं मे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। बतला दें कि बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर चपुआडीह हाई स्कूल के पास दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए। घायलों में चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर निवासी बबलू कुमार मुर्मू और नवडीहा ओपी क्षेत्र के उखरसाल निवासी प्रह्लाद कुमार शामिल हैं। बताया गया कि बबलू क...