कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता हाटा क्षेत्र के‌ बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए विधायक मोहन वर्मा की पहल पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। दोनों सड़कों का निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जाएगा।क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली रोड से रामनगर सिवान तक पिच सड़क का 1.20 किमी निर्माण की लागत 74.75 लाख व गौनर दलित बस्ती से देवरिया देहात तक सड़क का निर्माण, जिसकी 0.80 किमी है, की लागत 38.25 लाख रुपये से होगा। इन दोनों सड़कों का निर्माण राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जाएगा। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि इन संपर्क मार्गों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार से संबंधित गतिविधियों को भी नई गति मि...