मुजफ्फरपुर, जून 9 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड-3 एवं 6 में कुल एक करोड़ 86 लाख 17 हजार 174 रुपये की लागत से बनने वाली दो जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक शंकर प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि नवगठित सरैया नगर पंचायत क्षेत्र में आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बेहतर सड़क संपर्क क्षेत्र के विकास की आधारशिला है। मौके पर मुख्य पार्षद कुमारी अर्चना, उप मुख्य पार्षद दिलीप राय, रूपेश कुमार सिंह, पुष्कर गौतम, छोटन चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...