हापुड़, मई 18 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों से पुलिस दो लोगों को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से सट्टे की पर्ची और 1240 रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।सिकंदर गेट चौकी प्रभारी सुमित तोमर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह गश्त करते हुए सिकंदर गेट पर पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना की दी आशियाना कालोनी के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गंदा कुआं भंडा पट्टी निवासी आजाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सट्टे की पर्ची, एक पैन, गत्ता और 720 रुपये बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- सट्टा खिलाने वाला गिरफ्तार, नगदी और डायरी की बरा...