बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। डीपीआरओ ने विकास खंड हर्रैया के ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल सिंह और संदीप कुमार को दिए कारण बताओ नोटिस में कहा कि ग्राम पंचायत बरगदवा माफी और महदेवा में स्थित गो आश्रय स्थल के दैनिक गोवंश पंजिका पोर्टल पर विवरण अपलोड नहीं किया गया है। निदेशक पशुपालन से मिले निर्देश के अनुसार गो आश्रय स्थल में संरक्षित पशुओं के भरण पोषण की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए गोवंश पंजिका का विवरण पोर्टल पर अपलोड किया जाना आवश्यक है। 18 मार्च को हुई जांच में पता चला कि दोनों गो आश्रय स्थलों का विवरण पोर्टल पर अपलोड होना नहीं पाया गया। यह कार्य अत्यंत गंभीर उदासीनता व लापरवाही का द्योतक है। ऐसे में दोनों सचिवों को निर्देशित किया जाता है कि निराश्रित गोवंश का प्रतिदिन डे रजिस्टर पोर्टल पर अपलोड करें। इस संबंध में अपना स्पष्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.