वाराणसी, फरवरी 2 -- चिरईगांव (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री आवास योजना में फिसड्डी उमरहां क्लस्टर के सचिव आशुतोष तथा रमगढ़वा क्लस्टर के सचिव रमाशंकर का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश उपायुक्त (एनआरएलएम) पवन कुमार ने सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिया है। ब्लाक सभागार में सभी एडीओ और ग्राम सचिवों के साथ बैठक में उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा। इससे पूर्व ब्लाक कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.