सहारनपुर, मार्च 30 -- बेहट। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के तस्कर दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान गांव पथरवा निवासी मुकर्रम, अकरम को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम सहित दर्जनभर मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...