संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने क्षेत्र के खरचा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में दो सगे भाई समेत चार पर केस दर्ज किया। पीड़ित देवेंद्र त्रिपाठी पुत्र श्याम बिहारी ने आरोप लगाया है कि उनकी हकदारी की जमीन पर बने शौचालय व स्नानघर को विपक्षी पट्टीदारों ने जबरन तोड़कर ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे विपक्षी मनीष त्रिपाठी व ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी तथा राम अधार त्रिपाठी लाठी-डंडा व लोहे की रॉड लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका सिर फट गया। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.