दो सगे भाई बने डिप्टी कलेक्टर, झंझारपुर में नागरिक अभिनंदन
मधुबनी, जुलाई 26 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित झंझारपुर के दो सगे भाइयों प्रशांत कुमार और हेमंत कुमार का रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। लंगड़ा चौक पर हुए समारोह में दोनों भाइयों का फूल-माला, अंगवस्त्र और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। मोहना चौक से निकला स्वागत जुलूस लंगड़ा चौक पहुंचा, जहां नागरिकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोनों का अभिनंदन किया। प्रशांत कुमार को बीपीएससी में राज्यभर में 101वीं तथा हेमंत कुमार को 302वीं रैंक मिली है। प्रशिक्षण के बाद दोनों डिप्टी कलेक्टर के रूप में योगदान देंगे। 15 अगस्त से गया में उनका प्रशिक्षण शुरू होगा। दोनों भाई विज्ञान के सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूजी शाह के पौत्र तथा शिक्षक रामनाथ शाह एवं शिक्षिका गीता प्रसाद के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.