दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
रुडकी, अप्रैल 30 -- लक्सर। भुरना गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव भुरना निवासी शशिकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव निवासी अमन, आशीष व अर्जुन निवासी बेहड़ी भलस्वा, जनपद सहारनपुर उसके घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.