फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट अभिनितम उपाध्याय ने दो सगे भाइयों समेत तीन को दस दस वर्ष के कारावास से दंडित किया है। इसके साथ ही जुर्माना भी किया गया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।एक गांव की महिला ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 7 सितंबर 2014 को रात में घर पर शराब के नशे में तीन लोग आ गये। इस दौरान पुत्रवधू को कमरे में ले गये और उसके साथ जबरन असलहों के बल पर दुष्कर्म किया। एक घंटे तक आरोपित घर में रहे और तीन दिन में मकान खाली करने को कहा गया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने इस घटना में नरबीर, नरेंद्र और अवधेश को दस दस साल की सजा से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.