फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, संवाददाता। फरीदाबाद के अगवानपुर क्षेत्र के पास खड़ी एक कार में दो सगे भाइयों के शव मिलने से शुक्रवार देर रात इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन और पड़ोसी दोनों भाइयों की तलाश कर रहे थे, तभी एक कार में दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार में दमघुटने से मौत होने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 44 वर्षीय कुंदन सिंह और उनके छोटे भाई 38 वर्षीय रंजन सिंह के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बिहार के छपरा के रहने वाले थे और फिलहाल फरीदाबाद के रोशन नगर स्थित जगमाल एन्क्लेव में परिवार के साथ रह रहे थे। कुंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.