मोतिहारी, अप्रैल 16 -- मुक्ति कुमार सिंह, पताही। दो सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत पर पकड़ीदयाल के थरबिटिया पंचायत के वार्ड एक रामबन गांव में मातम का माहौल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, मिंटू पासवान की बड़ी बेटी की शादी आगामी 30 अप्रैल 2026 को शिवहर जिले के बराही में तय है। लेकिन दो बेटों की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दी है तथा पूरी तैयारियां ठप कर दी हैं। मृतक राहुल मैट्रिक पास था। जबकि अनिकेत नौवीं कक्षा का छात्र था। दोनों भाई पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाते थे। परिवार आर्थिक रूप से काफ़ी कमजोर है। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में युवक की मौत से दो घरों में छाया मातम अब यह हादसा उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। मिंटू पासवान परिवार में इकलौता कमाने वाला है। दोनों पुत्र अब थोड़ा थोड़ा काम में हाथ बटाने वाले...