दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, हैदरगढ़ क्षेत्र के गोमती नदी के औसानेश्वर घाट पर हुई घटना
बाराबंकी, जून 24 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बाराबांकी के कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में गोमती नदी के औसानेश्वर घाट पर बुधवार की सुबह नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। थाना लोनी कटरा के बुढ़नापुर गांव निवासी अशोक पाण्डेय के बेटे देवेन्द्र पाण्डेय उर्फ हैप्पी (18) एवं गजेन्द्र पाण्डेय उर्फ हनी (14) बुधवार की सुबह दस बजे गांव से पांच किमी दूर स्थित गोमती नदी के औसानेश्वर घाट पर नहाने गए। उनके साथ उनके चाचा मुन्ना पाण्डेय का बेटा शिवेंद्र (15) एवं आदर्श पाल (17) भी स्नान कर रहे थे। नहाते समय दोनों भाई हैप्पी व हनी नदी के गहरे पानी के भंवर में फंसकर डूबने लगे। भाइयों को डूबते देख अन्य बालकों ने शोर मचाया। शोर सुनकर औसानेश्वर महादेव मंदिर पर मौजूद लोग जब तक भाग कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक दोनों बच्चे नदी में डूबकर लापता हो चुके थे। औसानेश्वर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.