हाथरस, जुलाई 16 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर की आर्शीवाद धाम कॉलोनी में दो सगी मासूम बहनों को मौत के घाट उतारने वाले दो आरोपियों को कोर्ट से फांसी की सजा हो चुकी है,लेकिन इस वारदात में शामिल एक आरोपी सोनेलाल दुबई में है। अब पुलिस ने उसे हाथरस लाने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस गृह मंत्रालय के जरिए लुक आउट नोटिस जारी कराने में लगी है। ताकि उस आरोपी को भी सजा मिल सके। शहर में 22 जनवरी 2025 को सनसनीखेज वारदात हुई। शिक्षक छोटे लाल गौतम निवासी फतेहपुर के सगे भतीजे विकास ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूरे परिवार को खत्म करने की खौफनाक साजिश रच डाली। 22 जनवरी को विकास अपने दोस्त लल्लू के साथ अपने चाचा के घर आ गया। रात को करीब डेढ़ बजे उसने शिक्षक की दोनों बेटी सृष्टि उम्र 13 वर्ष और विधि उम्र सात वर्ष की गला रेतकर हत्या कर डाली। चीख पुकार सुन...