दो सगी बहनों को भगाने वाले 04 पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने 04 लोगों पर केस दर्ज किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि 17-18 अगस्त की रात करीब दो बजे उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी और 13 वर्षीय छोटी बेटी को गांव के ही रहने वाले जतिन कुमार और दूसरे गांव के सलमान अंसारी शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने सहयोगी राहुल व कन्हैया की मदद से भगा ले गए। एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि चारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.