गाज़ियाबाद, जून 21 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। थानाक्षेत्र के गांव बखरवा से दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गईं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरियों की तलाश तेज कर दी है। गांव बखरवा निवासी जगपाल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को 16 वर्षीय प्रिया व 15 वर्षीय वंदना घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिलीं तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया है। यह भी पढ़ें- दो सगी बहनें लापता उनके मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। जल्द ही उन्हें तलाश लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...