दो संवेदकों पर कार्यालय में घुसकर प्राक्कलन पदाधिकारी को पीटने का आरोप
रांची, मई 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। भवन निर्माण विभाग के प्राक्कलन पदाधिकारी रमेश टुडू के साथ कार्यालय में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप संवेदक राणा रणजीत सिंह और संतोष सिंह पर लगा है। इस संबंध में प्राक्कलन पदाधिकारी रमेश ने संवेदक राणा रणजीत व संतोष सिंह के विरुद्ध लालपुर थाना में शिकायत दर्ज की गई है। प्राक्कलन पदाधिकारी ने पुलिस को बताया कि वह 16 मई की दोपहर अपने कार्यालय में थे। इसी दौरान दोनों आरोपी उनके कार्यालय में पहुंचे। निविदा संबंधित जानकारी देने का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट में विभाग के प्राक्कलक सृष्टि टोप्पो समेत कई लोगों को चोटें आयी है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.