गिरडीह, अप्रैल 17 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय, डोरंडा के सभागार में डोरंडा एवं जुड़मा संकुल के संकुल साधन सेवियों नंदकिशोर राय एवं विकास पांडेय के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने की, जबकि मंच संचालन धनवार इकाई के प्रखंड सचिव नित्यानंद पांडेय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्लस टू वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय, डोरंडा के प्रधानाचार्य विनोद प्रसाद यादव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में दोनों संकुल साधन सेवियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने कहा कि दोनों संकुल साधन सेवियों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय ने उल्लेखनीय प्रगति की है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.