दो शोकाकुल परिवारों से मिल बाबूलाल ने मदद का दिया भरोसा
गिरडीह, मार्च 8 -- तिसरी, प्रतिनिधि। पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को तिसरी में दो शोकाकुल परिवारों से तथा तिसरी के लक्ष्मीपुर में एक शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दिया और हर मौके पर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिसरी के कुम्हारटोली गए। जहां पर उन्होंने पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में एक सड़क दुर्घटना में निधन हुए राजेश राय उर्फ डोमन राय के पीड़ित परिवार से मिलकर दुःख व्यक्त किया और इस दुःख की घड़ी में मृतक राजेश राय की पत्नी और अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर मरांडी ने मृतक राजेश की पत्नी को सहयोग के रूप में कुछ राशि दी। इसके बाद बाबूलाल मरांडी तिसरी के कामेश्वर भारती के घर गए। जहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता संजीव भारती की पत्नी की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.