दो शिक्षिकाएं व अनुदेशक मिले गैरहाजिर, वेतन रोका
सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। विकास खण्ड हरगांव में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने के लिए सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने क्षेत्र के चार विद्यालयों और ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक बिना किसी सूचना के गायब मिले, जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालयों का निरीक्षण बीएसए सुबह सबसे पहले कम्पोजिट विद्यालय बेनीराजा दशरथपुर पहुंचे। वहां तीन शिक्षिकाएं देर से आईं, जिन्होंने अनुचर के विदाई समारोह की खरीदारी का बहाना बनाया। वहीं तकनीकी अनुदेशक विवेक कुमार बिना सूचना अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भदेवां के निरीक्षण में सभी चार शिक्षक मौके पर पढ़ाते हुए मिले, जिनकी शैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.