दो शिक्षकों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी, एफआईआर
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निगरानी की जांच में जिले के दो शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी पाये गए हैं। निगरानी ने इसकी सूचना डीपीओ स्थापना को दे दी है। दोनों शिक्षक कुढ़नी में पदस्थापित हैं। निगरानी जांच में फर्जी प्रमाणपत्र पाये जाने वाले शिक्षकों में संजय कुमार राम और निर्मला सिंह शामिल हैं। संजय कुमार राम राजकीय उमवि वाधी माधो में और निर्मला सिंह मवि बलरा किशुन में पदस्थापित हैं। दोनों शिक्षकों पर मनियारी थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है। डीपीओ स्थापना इंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि निगरानी का पत्र मिला है। दोषी शिक्षकों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.