सिमडेगा, मई 20 -- बोलबा, प्रतिनिधि। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लेटाबेड़ा में बुधवार को दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई। एक शिक्षक के रहने से छात्रों को पढ़ाई में काफी बाधा होती थी। ग्रामीणों के अलावा ग्राम शिक्षा समिति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखा था। जिसके आलोक में विदयालय को दो शिक्षक उपलब्ध कराए गए। इधर विदयालय को दो शिक्षक मिलने पर ग्राम शिक्षा समिति सहित अन्य ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति अभार प्रकट किया है। - यह भी पढ़ें- छात्रों के विवाद पर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...