दो शावकों संग घूम रही मादा तेंदुआ, दहशत
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के जोधापुरवा गांव में पिछले करीब एक महीने से दो शावकों के साथ एक मादा तेंदुआ लगातार घूम रही है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को एक बार फिर मादा तेंदुआ पहले विनोद मौर्य के गन्ने के खेत में और बाद में आशाराम के खेत के पास अपने दोनों शावकों के साथ दिखाई दी। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से लोग भयभीत हैं और शाम छह बजे के बाद खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। बच्चों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया ग्रामीण दिनेश वर्मा ने बताया कि वह अपने गन्ने के खेत में खाद डलवाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में मौजूद मादा तेंदुआ और उसके दो शावकों पर पड़ी। अचानक तेंदुआ सामने आने से वह घबरा गए और तुरंत खेत से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.