मानधाता, मार्च 23 -- Pratapgarh News: यूपी में प्रतापगढ़ जिले के मानधाता थाना क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लापता पूर्व ग्राम प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव रविवार सुबह सुमेरपुर गांव के पास एक नहर से बरामद किया गया। पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। पूर्व प्रधान की हत्या की साजिश उनकी ही प्रेमिका ने रची थी, क्योंकि वह उनके लगातार बढ़ते दबाव और अवैध संबंधों से तंग आ चुकी थी। पूर्व प्रधान ने दो शादी पहले से की हुई थी। दोनों से उसे 18 बच्चे हैं। इनमें केवल एक लड़की की शादी हुई है।लापता होने से शव मिलने तक की कहानी मिसिरपुर मुस्तर्का गांव के निवासी गुलहसन 18 मार्च को अपनी बाइक से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वे वापस नहीं लौटे और उनकी बाइक मऊआइमा के पास लावारिस मिली, तो परिजनों ने अनहोनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.