दो शातिर मवेशी चोरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
हरदोई, जुलाई 19 -- संडीला। संडीला पुलिस ने मवेशी चोरी के आरोपित दो शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार मूसेपुर महतवाना निवासी समसुल उर्फ शमशुल हक तथा पौषरा खेड़ा निवासी राजाराम पर संगठित गिरोह बनाकर मवेशी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना शमशुल हक है और दोनों के विरुद्ध पहले से भी संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनके भय के कारण क्षेत्र के लोग सूचना देने से भी कतराते हैं। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.