दो शातिर तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार
उरई, मार्च 23 -- कुसमिलिया। डकोर पुलिस के उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर खूब चंद्र निवासी सिमरिया थाना डकोर को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से देशी 22 शराब के क्वार्टर बरामद हुए। वही दूसरा मामला कोटरा थाना के उपनिरीक्षक नन्हेंलाल ने महिपाल को गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 18 देसी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.