दो शातिर ठग मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बलिया, अगस्त 29 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। गांव-गांव में घूमकर गहने साफ कराने के बहाने महिलाओं को झांसा देकर आभूषणों की ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा चेन स्नैचिंग गिरोह का हिस्स्ट्रीशीटरमुठभेड़ की स्थिति भीमपुरा थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा के अनुसार गुरुवार की रात करीब पौने 12 बजे पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिमपट्टी-उधरन मार्ग पर प्रेमराज गांव के पास कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.