अलीगढ़, अप्रैल 5 -- खैर, संवाददाता। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए खैर पुलिस ने दो गैर जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई नकदी, तिजोरी व अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 21 मार्च को खैर कस्बे में स्थित देशी शराब के ठेके से दिनभर की बिक्री की रकम सहित तिजोरी चोरी हो गई थी। इस संबंध में ठेका संचालक संतवीर सिंह पुत्र किशनपाल सिंह निवासी जेवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा गौमत क्षेत्र में स्थित एक अन्य शराब के ठेके से भी चोरी की घटना सामने आई थी, जिसमें संचालक राजीव शाह पुत्र रामगोपाल शाह निवासी बड़ा बाजार मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए खैर पुलिस ...