शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- सिंधौली। जनपद की एसओजी, सर्विलांस टीम व थाना सिंधौली पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 5 क्विंटल बिजली का तार, दो अवैध चाकू, मोबाइल फोन व नकदी बरामद हुई है। 30 मार्च को ग्राम मियांपुर निवासी दीपक त्रिपाठी की तहरीर पर थाना सिंधौली में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सुरागरसी करते हुए रात करीब 12 बजे ग्राम पैना खुर्द के जंगल स्थित एक खंडहर के पास छापा मारा। इस दौरान अजीत सिंह (40) व संजय उर्फ पप्पू (35) निवासी ग्राम पैना खुर्द को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक अवैध चाकू, दो मोबाइल फोन व दो हजार रु...