सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। बांसी कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास चोरी के सामानों की बरामदगी भी की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में पहले से केस दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि मनोज कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामप्रकाश निवासी रुदलापुर और शनि चौधरी पुत्र कोदई प्रसाद निवासी तेजगढ़ थाना बांसी शातिर चोर हैं। दोनों पर जिले के थानों में कई केस दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली कि पिंक पुलिस बूथ राप्ती पुल के पास दोनों मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो बैटरी, एक डीवीआर, एक माउस, एक लोहे की सब्बल, एक पेचकस, पिलास और 12400 रुपया नकद बरामद हुआ है।आरापियों का अपराधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.