दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का इन्वर्टर व बैटरा बरामद
अमरोहा, जून 14 -- चेकिंग के दौरान पुलिस ने जोगीपुरा प्राथमिक स्कूल में हुई चोरी की घटना का राजफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक इन्वर्टर और एक बैटरा भी बरामद हुआ है। शुक्रवार को पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान दो अभियुक्तों आबिद निवासी मुहल्ला बकाबाद व पवन सिंह निवासी ग्राम फत्तेहपुर शुमाली को दबोच लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे नशे के आदी हैं व खर्च निकालने के लिए उन्होंने 14 मई को जोगीपुरा स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरा कर लिया था। थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.