दो शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांदा, जुलाई 8 -- बांदा। थाना बिसंडा पुलिस ने चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात व 8900 रुपये नकदी व मोबाइल तमंचा बरामद किया है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि ओरन के रहने वाले रमाशंकर पुत्र देशराज ने दिनांक 15 अगस्त 2025 को व थाना बिसंडा क्षेत्र की रावथोक ओरन की रहने वाली रानी पत्नी हरी नारायण ने 04 जुलाई को 2026 को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने के संबंध में सूचना दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। थाना बिसंडा पुलिस ने आरोपियों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात दो आरोपियों माताप्रसाद उर्फ भैरम पुत्र चुन्नु निवासी देशराज का पुरवा मजरा ओरन थाना बिसंडा,सुमेर पुत्र भईयालाल निवासी देशराज का पुरवा मजरा ओरन थाना बिसंडा ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.