उरई, मार्च 25 -- एट। थाना क्षेत्र के उप निरीक्षक शिवम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर खालिद सिद्दीकी निवासी मोहल्ला तोपखाना कस्बा व थाना जालौन समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि खालिद के कब्जे से एक 300 बोर तमंचा और खुशनसीब सिद्दीकी के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ है और उसने मामले की छानबीन करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...