हाथरस, फरवरी 27 -- हाथरस जंक्शन के गांव सुजान में दो शातिरों ने एक युवक की जलनिगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित अपनी रकम वापस लेने के लिए भटक रहा है। पीड़ित युवक ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। हाथरस जंक्शन के गांव सुजान राहुल कुमार का आरोप है कि वो पिछले कई सालों से नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उससे संपर्क किया और सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसने कहा कि एक बार में रुपये देने होंगे, जिसके बाद वह जीवनभर नौकरी पर लगा रहेगा। उसने लाड़पुर के व्यक्ति से मिलवाया। दोनों ने मिलकर उनसे दो साल पहले दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वे आश्वासन देते रहे। बाद में कहा कि जगह खत्म हो गईं, दोबारा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.