मधुबनी, अप्रैल 26 -- राम शरण साह मधुबनी। पंजाब नेशनल बैंक के दो शाखा प्रबंधकों का स्थानांतरण हुआ है। इससे बाटा चौक शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक नागेन्द्र झा एवं आरके कॉलेज शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार शामिल हैं। पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक सह मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएनबी आरके कॉलेज शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज कुमार का राजनगर शाखा में स्थानांतरण हुआ है। जबकि बाटा चौक पीएनबी शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक नागेन्द्र झा का बेलौंजा शाखा में स्थानांतरण हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...