मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन दिन पूर्व दो शव मिले थे। पुलिस ने आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने 72 घंटे बाद दोनों शव का रविवार पोस्टमार्टम कराया है। मामला अदलहाट और शहर कोतवाली क्षेत्र का है। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि 12 मार्च को नारघाट गंगा में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया मिला था। शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। स्थानीय लोगों, आस-पास के जनपदों की पुलिस और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरा शव अदलहाट थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.