छपरा, मार्च 26 -- पानापुर। थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर मुसहर टोली में छापेमारी के दौरान फरार चल रहे दो शराब धंधेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान राजेश राउत उर्फ घुसकन एवं परशुराम राउत के रूप में हुई है। ज्ञात हो कि पूर्व में पुलिस ने छापेमारी के दौरान खड़हुल में छिपाकर रखे गए 35 लीटर देशी शराब को जब्त किया था, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। बाद में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। स्वच्छता अभियान चलाकर दिया जागरूकता का संदेश दरियापुर। ऋतंभरा प्रज्ञा आश्रम, गायत्री शक्तिपीठ डेरनी में गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इंदु देवी के नेतृत्व में दर्जनों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर तथा डेरनी बाजार में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान आश्रम के सा...