मोतिहारी, मार्च 19 -- पीपराकोठी। पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के चकरधे से देसी चुलाई शराब व बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चकरधे निवासी हरिमोहन सहनी के पुत्र अरविंद सहनी तथा रामगिरी सहनी के पुत्र धनेश्वर सहनी के रूप में हुई है। अभियान के दौरान अन्य मामलों में तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इनमें चांद सरैया निवासी शिवनाथ सहनी, बलथरवा निवासी रामबाबू राय तथा रतनपुर निवासी रामेश्वर प्रसाद यादव शामिल हैं। छापेमारी दल का नेतृत्व थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह कर रहे थे। एसआई धनंजय कुमार, पीएसआई स्मिता राजश्री मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...