जहानाबाद, अप्रैल 12 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना की पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो शराब कारोबारी सहित एक शराबी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुर्था बाजार स्थित एक होटल से किंगफिशर ब्रांड की 5 केन शराब बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने होटल संचालक कुर्था डीह निवासी सगीर आलम को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके होटल में शराब रखने वाले शराब कारोबारी विसुनगंज थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी मृत्युंजय कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। हालांकि इस संबंध में होटल संचालक का कहना है कि वह अपने होटल में ग्राहकों को सामान दे रहे थे। इतने में सफेद कार से दो-तीन युवक आए और अचानक उसके दुकान में घुस गए और उसके फ्रीजर में काला पोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.