पूर्णिया, मई 8 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग निवासी अमर चौधरी तथा फुटानी चौक निवासी पिंटू कुमार को मद्य निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों की जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते एक माह के दौरान थाना क्षेत्र से 150 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोब...