मुंगेर, मार्च 24 -- तारापुर। शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों माधोडीह के मनोज यादव एवं बेलाडीह के पिंटू यादव को हरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि माधोडीह के मनोज यादव एवं बेलाडीह के पिंटू यादव माधोडीह शिव शक्ति धर्मशाला के समीप हंगामा कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में चिकित्सकीय जांच कराया। जहां चिकित्सक ने दोनों आरोपी के द्वारा शराब सेवन किये जाने की पुष्टि की। शराब सेवन किये जाने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। -----------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...