पूर्णिया, मार्च 15 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 44/26 के तहत कार्रवाई करते हुए शांतिनगर ततमा टोली निवासी गोपाल मंडल तथा हरदा ततमा टोली निवासी प्रमोद पासवान को मद्य निषेध कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराबबंदी कानून के अनुपालन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.