दो शराबियों ने गला दबाकर की थी आदेश की हत्या
बरेली, मई 20 -- मीरगंज/ फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। आदेश मिश्रा की हत्या चंद रुपयों के लालच में की गई थी। आरोपियों ने पहले उसके चोट की मरहम-पट्टी कराकर दोस्ती की फिर उसी के पैसे से शराब लाकर पिलाई। साजिश के तहत आदेश को ज्यादा मात्रा में शराब पिलाई गई। इसके बाद आदेश की हत्या कर उसका पर्स लेकर गायब हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
आदेश की शादी समारोह में उपस्थिति मुड़िया चेतराम थाना भोजीपुरा के रहने वाले आदेश मिश्रा गत 14 मई की शाम सहकर्मी की बहन की शादी में फतेहगंज पश्चिमी के चिराग पैलेस गए थे। शादी समारोह के बाद वे घर नहीं लौटे। 15 मई को मढ़ौली के पास नहर किनारे खंड़जे पर उनका शव मिला। आदेश के पुत्र आकाश मिश्रा ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में 17 मई को केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में आदेश के शरीर पर चोट के निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.